गिरफ्तार हुआ 26/11 हमले का मास्टरमाइंड, करता था पंजाब में आतंकवादियों को आर्थिक मदद

By: Ankur Sat, 02 Jan 2021 5:58:04

गिरफ्तार हुआ 26/11 हमले का मास्टरमाइंड, करता था पंजाब में आतंकवादियों को आर्थिक मदद

भारत के हर इंसान को 26/11 मुंबई का हमला याद हैं जिसका मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का सरगना जकी-उर-रहमान लखवी हैं। हाल ही में पकिस्तान में उसे पंजाब में आतंकवादियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी का मुंबई हमले से कोई संबंध नहीं है। पाकिस्तान के पंजाब आतंक निरोधी विभाग के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि लखवी को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है। लखवी को साल 2008 में मुंबई हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादी करार दिया था।

बता दें कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी की शह पर लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे। इस हमले में कई विदेशियों समेत 155 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी है, जिसे पाकिस्तान में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

बता दें कि भारत ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा था कि एफएटीएफ के एक्शन प्लान के 27 में से सिर्फ 21 बिंदुओं पर काम किया गया है। इसमें छह बिंदुओं पर काम नहीं किया गया है। भारत ने आगे कहा कि यह बात साफ तौर पर जाहिर है कि पाकिस्तान अपने यहां आतंकवादी इकाइयों और लोगों को पनाह दे रहा है।

ये भी पढ़े :

# कोरोना संक्रमण बढ़ने से लंदन में फिर बंद किए गए स्कूल, ब्रिटेन में हालात गंभीर

# टीम इंडिया के 5 प्लेयर आइसोलेट, मेलबर्न के रेस्टोरेंट में खाना खाते दिखे

# सौरव गांगुली की हुई सफल एंजियोप्लास्टी, हालत अब खतरे से बाहर

# BJP की कोरोना वैक्‍सीन पर नहीं भरोसा, इसलिए नहीं करवाएंगे वैक्‍सीनेशन : अखिलेश यादव

# गलन से जूझ रहे राजस्थान के कई शहरों में बारिश, जारी हुई ओलावृष्टि की चेतावनी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com